Friday, January 16, 2026

जमीन विवाद में हुए गोलीकाण्ड में आरोपियों के खिलाफ हुआ केस दर्ज

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । रविवार को प्रीत विहार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए टकराव के बाद फायरिग की घटना की रपट दर्ज करा दी गई है। जिसमें ग्राम मंजरिया कालोनी थाना बहेरिया पोस्ट ओझलिया जिला बेतिया बिहार निवासी सूरज ने बताया है कि वह वर्ष 2001 से रुद्रपुर में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है।

कार्तिक पोद्दार पुत्र मानिक पोद्दार निवासी विरंची तीन नंबर थाना मानपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार दूर के रिश्ते में उसकेे मामा का लड़का लगता है। यह गोवा में मजदूरी करता था दो-तीन दिन पहले यह उसके पास घूमने के लिए आया था। सूरज का कहना है कि वह बगवाड़ा निवासीे सिमरनजीत सिंह को पहले से जानता है क्योंकि उनके घर में उसने पहले मजदूरी का काम किया है।

27 दिसम्बर को सिमरनजीत ने उसेे फोन करके बताया कि कल खेत में काम करने जाना है 15-20 मजदूर लेकर मेरे घर आ जाना। वह तथा कार्तिक रविवार सुबह-सुबह लेबर अîóे पर गए तथा कुछ मजदूरों को लेकर सिमरन जीत के घर पहुंचे । वहीं चौकी प्रभारी रम्पुरा उप निरीक्षक कवीन्द्र शर्मा का कहना है कि 28 दिसम्बर को सूचना मिली शनि मंदिर के पास प्रीत विहार में जमीन को लेकर फायरिंग हो रही है । सूचना पर तत्काल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि शनि मंदिर से आगे ग्रेटर कैलाश गेट के पास एक मटर के खेत में सिमरदीप सिंह पुत्र स्व सुखविंदर सिंह अपने साथियों के साथ खड़ा था और खेत में एक ट्रैक्टर मय ट्राली तथा दूसरा टैक्ट्रर मय हैरो के खड़ा था तथा पास में ही सिमरदीप सिंह के साथ आये करीब 10-12 अज्ञात लोग और 10-12 मजदूर भी थे तथा एक वाहन में पीलर रखे हुये थे । एक व्यक्ति रोड में चित्त अवस्था में घायल पड़ा था । जिसके बारे में मौके पर मौजूद लोगों में से सूरज कुमार विश्वास ने बताया कि यह मजदूर है जिसका नाम कार्तिक पोद्दार है इसे गोली लगी है कि हम पुलिस वालों को देखकर अफरा तफरी मच गयी । सब इधर उधर भागने लगे कि सिमरदीप सिंह एंव उसके अन्य दो साथी जिनके हाथ में डंडे, रायफल व पिस्टल थी जिनसे सामने की तरफ के घर में जान से मारने की नीयत से फायर कर रहे थे तथा सामने वाले घर जिसे लोगो ने कश्मीर सिह, जशनदीप सिंह का घर बताया से भी छत से फायर हो रहे थे कि पुलिस को देखकर दोनों पक्ष एकदम से मौके से भागने लगे मौके पर गाड़ी संख्य पीबी 65 एपी 2216, यूके 06 एजी1299, यूके 04एएच 9500, यूके07 एफपी 0029 व यूके06 एएन2588 तथा अन्य गाड़ियां जिससे ये लोग आये थे में बैठकर तेजी से भागने लगे। घटनास्थल पर गिरे घायल कार्तिक पोद्दार को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां घायल कार्तिक की मृत्यु हो गयी। सिमरदीप सिंह एंव उसके साथियों के द्वारा जानबूझकर जमीन के विवाद के चलते कश्मीर सिंह के घर की तरफ जान से मारने की नीयत से फायर किये जा रहे थे । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read more

Local News

Translate »