Friday, September 4, 2026

यहां फर्जी लाइसेंस द्वारा शस्त्र खरीदने वाले प्रोपर्टी डीलर सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी एसटीएफ के इंस्पेक्टर ने एक प्रोपर्टी डीलर, उसके भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ फर्जी शस्त्र लाइसेंस के जरिए शस्त्र खरीदने के आरोप में गंभीर धाराओं में मकदमा दर्ज करवाया है।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने कोतवाली काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसएसपी एसटीएफ, देहरादून के आदेश दिनांक 25.02.2026 के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर में संचालित अवैध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में उनके द्वारा जांच की जा रही थी। जांच के दौरान निम्न व्यक्तियों-

1. नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मौहल्ला थाना साबिक, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

2. मौ. नसीम पुत्र नन्हें खान निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

3. मौ. दानिश उर्फ दानू पुत्र छुट्टन निवासी सरवरखेड़ा, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

4. सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी चामुंडा, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

5. विशाल राजपूत पुत्र लखेंद्र कुमार राजपूत निवासी पुंवाया, हाल निवासी काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

6. गुरताज सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी मेहरोत्रा फार्म, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

7. जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

8. मनजोत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम नत्थापुर, थाना पुवांया, जनपद शाहजहाँपुर (उ.प्र.), हाल निवासी काशीपुर।

9. अजीम पुत्र नन्हें पहलवान निवासी ग्राम एवं पोस्ट सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर (उ.प्र.), हाल निवासी काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। 10. गौरव अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी चामुंडा, काशीपुर, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। द्वारा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से फर्जी एवं कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बनवाकर जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित काशीपुर गन हाउस से शस्त्र क्रय किए जाने तथा उनका उपयोग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.