Friday, September 4, 2026

के.वी.आर.अस्पताल के प्रबंधक और डॉक्टर पर लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप मे मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। काशीपुर के केवीआर हॉस्पिटल के डॉक्टर पर 6 साल के बच्चे को एनेस्थीसिया की ओवरडोज देने का आरोप लगा है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हॉस्पिटल प्रबंधक व डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सुल्तानपुर पट्टी के मौहल्ला नेता नगर निवासी साजिद हुसैन पुत्र हामिद हुसैन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 28 फरवरी को उसके 6 वर्षीय पुत्र अजमीर शेख को घर के बाहर खेलते हुए निचले होंठ पर चोट लग गई थी जिसे दिखाने के लिए वह मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल लाए। जहां डॉ. नवरतन ने बच्चे के होंठ पर टांके लगाने की सलाह दी।बताया कि इसके लिए बच्चे को एनेस्थीसिया के इंजेक्शन से बेहोश करना पड़ेगा। आरोप है कि उन्होने स्वयं ही बिना एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के बच्चे को एनेस्थीसिया की ओवरडोज दे दी। इंजेक्शन से उसके बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टर ने उसे व उसके परिजनों को डराकर कहा कि बच्चे की जान को खतरा है। इसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ेगा और बिना पढ़ाए उसके भाई से कुछ कागजों पर अंगूठे व हस्ताक्षर ले लिया। आरोप है कि वेंटिलेटर पर रखने के बाद बच्चे को कोई विशेषज्ञ डॉक्टर भी देखने नहीं आया। टांके भी डॉ. नवरतन व निचले स्टाफ ने ही लगाए और बच्चा बिल्कुल बेहोशी की स्थिति में चला गया था। कहा कि उसके पुत्र का इलाज 28 फरवरी की रात 9.30 बजे के आसपास शुरू किया गया, जबकि इनके द्वारा डिस्चार्ज स्लिप में एडमिशन टाइम 23.57 बजे फर्जी रूप से दर्शाया। इसके अलावा डिस्चार्ज स्लिप में डॉ. अभिषेक सर्राफ (सर्जन) की फर्जी विजिट दिखाते हुए बिलों की फर्जी एंट्री की गई और प्रार्थी से डॉ. अभिषेक नाम पर 8800 रुपये अवैध रूप से वसूल किए गए। हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा फर्जी एंट्री डिस्चार्ज स्लिप बनाकर उससे लगभग 60 हजार रुपये अवैध रूप से वसूल किए गए। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केवीआर हॉस्पिटल के प्रबंधक व डॉ. नवरतन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.