Friday, September 4, 2026

यहां खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजधानी देहरादून के साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर रविवार शाम हुआ। कलेथा के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलती हुई गहरी खाई में जा गिरी।

यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब वाहन कलेथा के समीप पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम की मदद से तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.