Saturday, September 5, 2026

यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार यानी आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लोहाघाट विकासखंड के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डूंगरा बोरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम अपनी वैन (WagonR, नंबर UK03 TA/2479) से मंगलवार सुबह लोहाघाट की ओर आ रहे थे। उनके साथ मनीषा पुत्री हजारी राम और विक्रम राम पुत्र सुरेश राम सवार थे।

जैसे ही वाहन डूंगरा बोरा के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक मुकेश और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घायल विक्रम राम किसी तरह खाई से निकलकर सड़क तक पहुंचे और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान

मुकेश कुमार (28 वर्ष) पुत्र फकीर राम, निवासी डूंगरा बोरा

मनीषा (22 वर्ष) पुत्री हजारी राम

के रूप में हुई है।

वहीं विक्रम राम (24 वर्ष) पुत्र सुरेश राम गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत में भर्ती कराया गया है।

तहसीलदार से मिली जानकारी के अनुसार,दोनों शवों का आयुष्मान आरोग्य मंदिर डूंगरा बोरा में पोस्टमॉर्टम कराया गया और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.