Friday, September 4, 2026

यहां गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत 3 की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच कुमाऊं मंडल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बागेश्वर जिले के बसौली क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा अल्मोड़ा–ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास चुराड़ी बैंड के नजदीक हुआ। दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार (DL-9C-BH-8402) अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। कार में कुल आठ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बसौली के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण अचानक वाहन से हट गया और कार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई गहरी और दुर्गम होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

हालांकि, तब तक डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सभी यात्री दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने झिझाड़ गांव आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.