

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 5/6/2025 को चायखान से बैगनीया को जाने वाली रोड पर लगभग 4 किलोमीटर आगे ग्राम बलिया के पास एक वाहन संख्या UK01 A 8776 अल्टो कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 50 मीटर नीचे खेत में गिर गई।

घायलों को भेजा अस्पताल
इस वाहन में ड्राइवर समेत 03 पुरुष 01 महिला 02 बच्चे सवार थे। जिसमें बच्चों को हल्की-फुल्की खरोच व एक पुरुष को गंभीर चोट आई है। जिसे लमगड़ा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहन में सवार वाहन चालक नरेंद्र शाह (30 वर्ष) पुत्र पूरन शाह निवासी पनियाली छीना थाना लंगड़ा (कोई खास चोट नहीं है), गोपाल सिंह नगरकोटी ( 45वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह नगर कोटी निवासी ग्राम गोझनी थाना लमगड़ा ( अल्मोड़ा रेफर किया गया है), बालक ऋतिक (6 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम पाटोली बैगनीया थाना लमगड़ा को भी सीटी स्कैन हेतु रेफर किया गया है। वहीं अन्य सवारी नारायण सिंह ( 35वर्ष) पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम पाटोली बागनिया थाना लमगड़ा, पूजा बिष्ट (29 वर्ष) पत्नी नारायण सिंह निवासी उपरोक्त निखिल बिष्ट (3वर्ष) पुत्र नारायण सिंह निवासी उपरोक्त है।