Saturday, September 5, 2026

दूसरे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने झोकी ताकत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के क्षेत्र में जाकर जन समर्थन की अपील की।

दूसरे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने झोकी ताकत

शुक्रवार सुबह सबसे पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ज्यूला में सकनियाकोट जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी महेश नयाल के समर्थन में चुनाव प्रचार और जनसभा की।

दूसरे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने झोकी ताकत

दोपहर बाद रेखा आर्या गांव नौला पहुंची और जिला पंचायत क्षेत्र धामस से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी पूरन आर्या के समर्थन में जनसंपर्क और जनसभा की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर डबल इंजन की सरकार में एक इंजन और जोड़ना है, जिससे क्षेत्र के विकास में और तेजी आ सके।

 

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी परचम लहराएंगे। रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती आई है और इसका प्रमाण इन चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला जी, गंगा बिष्ट, रणजीत सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, आनंद डंगवाल, सुंदर भोजक, अरविंद बिष्ट, संजय बिष्ट, विनीत बिष्ट, दीपक बोरा, लता बोरा, किरण पंत,

विपिन पाठक , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, प्रताप बिष्ट, कृपाल सिंह, आरडी जोशी, नरेंद्र बिष्ट, नारायण सिंह, हेमचंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.