Friday, September 4, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के दुखों का होता है नाश: चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भूरारानी की दुर्गा कॉलोनी में प्रथम बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जो श्रीमती पदमा देवी द्वारा कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से गुजरी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। उसके पश्चात श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ की गई।

श्रीधाम वृंदावन से आए संदीप कृष्ण भारद्वाज ने श्रीमद् भागवत कथा का उच्चारण किया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के दुखों का नाश होता है ।आदिकाल से ही श्रीमद् भागवत कथा सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और धार्मिक आयोजनों पर कथा का श्रवण किया जाता है। उन्होंने कहा की हर व्यक्ति को अपने धर्म में आस्था रखने चाहिए और हिंदू धर्म में भागवत कथा का विशेष महत्व है। युवाओं को भी अपने धर्म के साथ जुड़ना चाहिए ताकि वह अपने धर्म और संस्कार से परिचित हो सके। इस दौरान राजाराम यादव, प्रेम वल्लभ त्रिपाठी, तारा दत्त जोशी, सुरेंद्र बेलवाल, पूरन रावत, आनंद सिंह, रमेश गांधी, पुनीत गांधी, गोपाल बोरा, वीरेंद्र बोरा, दयाल बोरा, कमला देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, राधा देवी, यशोदा देवी, सीमा देवी, शांति त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, नारायणी त्रिपाठी, गीता देवी, विद्या देवी, अजय मिश्रा, सोनू शर्मा,पदम सिंह, डूंगर सिंह, हरीश सिंह, दयाल सिंह ,गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, पदम सिंह बिष्ट, पूरन सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.