Friday, September 4, 2026

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिया आश्वासन गाइडलाइन का होगा पालन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और व्यापारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश फुलारा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पण शाह मौजूद रहे। इस दौरान नवरात्रि पर कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रकाश फुलारा ने स्पष्ट किया कि आगामी नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खुले में बिक्री नहीं किया जाएगा, बल्कि केवल सील बंद पैकेट में ही उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पैकेट पर एफएसएसएआई का लाइसेंस नंबर और मैन्युफैक्चरिंग डेट अंकित होना अनिवार्य होगा। असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश फुलारा ने जानकारी दी कि पिछले नवरात्रि के दौरान हरिद्वार में खुले कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए केवल सील बंद और गुणवत्तायुक्त कुट्टू का आटा ही बाजार में बिकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खुले में रखा कुट्टू का आटा कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि वे सरकार की गाइडलाइन का पालन करेंगे और खुले में कुट्टू का आटा नहीं बेचेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारी ग्राहकों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे और बाजार में केवल अच्छी गुणवत्ता वाला पैक्ड कुट्टू का आटा ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल अन्य व्यापारियों को भी इस संबंध में जागरूक करेगा ताकि नियमों का पालन पूरी तरह हो सके। बैठक में व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, कृष्ण कनोडिया, रमेश जिंदल, अनिल जैन, मदन ग्रोवर, जनक राज, अजय गोयल, मुकेश गोयल, राजीव मित्तल, नवीन जैन, दीपक गोयल, राजेश कामरा, शिवेन सेठी और राजकुमार सीकरी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि होगी और नवरात्रि के दौरान केवल सील बंद एवं गुणवत्तायुक्त कुट्टू का आटा ही बाजार में उपलब्ध रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.