Friday, September 4, 2026

नैनीताल में 400 से ज्यादा व्यापारियों पर टूटी बारिश वाली आफत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारी बारिश का कहर नैनीताल में चल रहे नंदादेवी महोत्सव में लगी दुकानों को भी झेलना पड़ा है। दुकानों के पर्दे उड़े और दुकानों में पानी भर गया। तेज हवा और लगातार बरसात से 400 से अधिक व्यापारियों को नुकसान हुआ है।

नैनीताल में बीती 31 जुलाई से प्रतिष्ठित नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। सितंबर 5 तक चलने वाले इस मेले में देशभर से व्यापारी अपना सामान बेचने के लिए पहुंचते हैं।

सोमवार से शुरू हुई बरसात आज मंगलवार को भी निरंतर जारी है। यहां इस वर्ष मैदान का समतलीकरण किया गया था और स्मार्ट डोम टैंट लगाकर मेले को सुंदर और व्यवस्थित बनाया गया था।

बीते 24 घंटे में हुई 174 एम.एम. बरसात और तेज हवा ने मेले की हवा निकाल दी है। टैंटों के पर्दे उड़ गए हैं और फर्स पर जहां तहां जलभराव हो गया है। यहां आए 400 से अधिक व्यापारी इस दशा से बेहद आहत हैं।

कई व्यापारियों का सामान भीगकर खराब हो गया है। बरसात जारी रहने से उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। स्थानीय ग्राहक भी मौसम की मार के चलते खरीददारी करने के लिए नहीं पहुँचे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.