Friday, September 4, 2026

सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, चमोली जाते समय बाल-बाल बचे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पौड़ी गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में तोताघाटी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और स्थानीय सांसद अनिल बलूनी के वाहन पर पहाड़ी से अचानक एक बोल्डर आ गिरा। इस घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि सांसद अनिल बलूनी और वाहन में सवार लोग सुरक्षित बच गए।

चमोली सुरंग हादसे के मुआयने को जा रहे थे सांसद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सांसद अनिल बलूनी चमोली जिले में हाल ही में हुए सुरंग हादसे का जायजा लेने और प्रभावितों का हाल-चाल जानने के लिए रवाना हुए थे। वह क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने और स्थानीय प्रशासन की स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्य से मौके की तरफ बढ़ रहे थे।

जैसे ही उनका काफिला पौड़ी गढ़वाल जिले के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील तोताघाटी क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी अचानक ऊपरी पहाड़ी से पत्थरों के साथ एक बोल्डर नीचे आ गिरा। बोल्डर सीधे सांसद अनिल बलूनी के वाहन पर आ लगा। अचानक हुए इस हादसे से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.