Friday, September 4, 2026

चारधाम यात्रियों की बस पर गिरा बोल्डर, एक श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीपलकोठी के पास चारधाम यात्रियों की बस पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि दो श्रद्धालु गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार शाम करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में 32 यात्री सवार थे भनेरपानी में पहाड़ी से छिटककर एक भारी भरकम बोल्डर बस पर आ गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्री गंभीर घायल बताये जा रहे हैं।

एक श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

मृतका की पहचान रेनू (26) निवासी कानपूर के रूप में हुई है। जबकि पप्पू मिश्रा निवासी कानपूर और तन्नु निवासी गुड़गांव सिंह घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.