Friday, January 16, 2026

पंतनगर एयरपोर्ट पर जल्द उतरेगा बोइंग-707

Share

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। एयरपोर्ट विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है और नई अधिग्रह M 524 एकड़ भूमि पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

• हवाई अड्डे का विस्तार कुमाऊं क्षेत्र के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिससे पर्यटकों, स्थानीय निवासियों, औद्योगिक माल ढुलाई और शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क स्थापित होने में आसानी होगी। इतना ही नहीं हवाई अड्डे का विकास उत्तराखंड के क्षेत्रीय और पंतनगर एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण का चल रहा कार्य । स्रोत : एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में बड़ा रनवे और नया टर्मिनल भवन शामिल है।

इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 387 करोड़ है। बताया कि मौजूदा रनवे का विस्तार किया जाएगा जो बोइंग और एयरबस जैसे कोड-ई श्रेणी के विमानों के उतरने और उड़ान भरने की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। नए रनवे में अत्याधुनिक नेविगेशन एड सुविधाएं (डीवीओआर, ग्लाइड पाथ, लोकलाइज़र) और रात्रि लैंडिंग के लिए कैट – I लाइटिंग सिस्टम भी होगा।

बताया कि विस्तारीकरण में नया टर्मिनल भवन भी बनाया जाएगा जिसके तहत व्यस्त समय में 475 यात्रियों की क्षमता वाले और प्रतिवर्ष 1.01 मिलियन यात्रियों को संभालने में सक्षम 8500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले टर्मिनल भवन का निर्माण होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए नए टर्मिनल भवन में दो बोर्डिंग ब्रिज, पांच लिफ्ट और पांच एस्केलेटर होंगे।

 

 

साथ ही मिलेंगी ये सुविधाएं

डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि माल ढुलाई (कार्गो) की व्यवस्था, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, बैगेज कन्वेयर बेल्ट के साथ बैगेज क्लेम क्षेत्र, सीयूटीई/सीयूपीपीएस और सीयूएसएस व बीआरएस प्रणाली की व्यवस्था, जीआरआईएचए 4 मानकों का अनुपालन, अर्थात् नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन, सिटी साइड क्षेत्र में वाहन पार्किंग की व्यवस्था और अग्निशमन के लिए एक लाख लीटर क्षमता वाले दो भूमिगत जल टैंकों की व्यवस्था भी की जाएगी।

Read more

Local News

Translate »