Monday, November 2, 2026

यहां होटल में चल रहा था देह व्यापार पुलिस का छापा-पांच महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कलियर पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग की संयुक्त टीम ने कलियर के एक बड़े होटल मे छापा मारकर देह व्यापार कर रहे नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही 03 नाबालिक को मुक्त करवाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल द्वारा देह व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्रधिकारी रूड़की द्वारा भी पिरान कलियर में गेस्ट हाउस होटल की आड़ में देव व्यापार के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिसके अनुपालन में देह व्यापार से जुड़े लोगों के खिलाफ कलियर पुलिस ने अभियान चलाया। जिसके क्रम में सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन टीम व कलियर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रहमत साबरी गेस्ट हाउस सोहलपुर रोड कलियर पर छापा मारा गया जिसके दौरान 5 महिलाएं 04 पुरुष आरोपित को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ थाना पिरान कलियर पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट व पोक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी मुस्तफा पुत्र रसीद काफी समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था अपने गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर ग्राहकों का इंतजाम कर देह व्यापार करवाया जाता था जिसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.