Friday, September 4, 2026

फौजियों को लेकर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान ब्लॉगर अस्पताल में भर्ती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। फौजियों और उनके परिवार से संबंधित टिप्पणी के बाद चर्चा में आई ब्लॉगर के खिलाफ उत्तराखंड के कई ब्लॉगरों द्वारा विभिन्न टिप्पणी करने के बाद डिप्रेशन में आई ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद ब्लॉगर दीक्षा पांडे को सोमवार को सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीक्षा पांडे ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर आए नकारात्मक कमेंट्स और ट्रोलिंग से आहत होकर यह कदम उठाया। जानकारी मिली है कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने उस पोस्ट को लेकर माफी भी मांगी थी।

फिलहाल दीक्षा पांडे का इलाज सुशील तिवारी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट पर टिप्पणी करते समय संयम बरतें। साइबर बुलिंग कानूनन अपराध है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.