Saturday, September 5, 2026

जम्मू में ब्लैकआउट, आरएसपुरा में भारी शेलिंग — पाकिस्तान की ओर से बड़ा उकसाव, भारत हाई अलर्ट पर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुरुवार रात 8 बजे, पाकिस्तान से लगातार तनाव के बीच जम्मू में आपात ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी शेलिंग हो रही है और कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने धमाकों की आवाज़ें सुनने की पुष्टि की है।

भारत के सरहदी राज्यों — पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान — में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

ये ज़िले पूरी तरह अलर्ट पर हैं:

पंजाब: गुरदासपुर

राजस्थान: बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर

इन इलाकों में रोज़ाना रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू रहेगा। प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी करते हुए ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पाकिस्तान ने की थी हमले की नाकाम कोशिश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अगले ही दिन, बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे भारत ने रूस से मिले अत्याधुनिक S-400 डिफेंस सिस्टम की मदद से नाकाम कर दिया।

स्थिति बेहद संवेदनशील है। सेना पूरी तरह सतर्क और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।

हेडलाइन वही जो दे सही जानकारी की SIP

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.