Saturday, September 5, 2026

BJP प्रदेश अध्यक्ष का विरोध, दिखाए काले झंडे, अंकिता हत्याकांड सहित अन्य मुद्दों को लेकर आक्रोश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को आज चमोली में विरोध का सामना करना पड़ा। महेंद्र भट्ट आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही तमाम कांग्रेसी और यूकेडी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड, मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को लेकर महेंद्र भट्ट को काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। गोपेश्वर डिग्री कॉलेज गेट पर उनका भारी विरोध हुआ। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई थी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। साथ ही मौके पर अफरा-तफरी का भी माहौल पैदा हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाए। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के शुभारंभ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावनाओं के अनुसार खेलने का आह्वान भी किया।

जन भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का विरोध करने वाले लोगों का आरोप था कि राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं होने पर भी आक्रोश जताया। इस विरोध प्रदर्शन के चलते मौके पर तनाव के हालात पैदा हो गए थे।

कल कैबिनेट मंत्री को दिखाए थे काले झंडे

भाजपा नेताओं को कांग्रेसियों के विरोध का लगातार सामना करना पड़ रहा है। कल उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भी जोरदार विरोध हुआ था। कांग्रेसियों ने गणेश जोशी को काले झंडे दिखाए थे। मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में आयोजित “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनका काफिला लौट रहा था। उसी दौरान गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगोरी के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशी को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया था

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.