Friday, September 4, 2026

थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी । एसयूवी एवं अन्य वाहनों में अनाधिकृत ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड / रेट्रो साईलेंसर, अवैध हूटर एवं मानक के विपरीत उच्च तीव्रता वाली लाईटों के विरूद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किये जाने के सम्बन्ध में।

थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं

उपरोक्त विषयक संज्ञान में आया है कि हल्द्वानी सम्भाग में संचालित अनेक एसयूीव (महिन्द्रा थार आदि) एवं अन्य वाहनों में मोटरयान अधिनियम एवं केन्द्रीय मोटरयान नियमों के विपरीत अनाधिकृत रूप से ब्लैक फिल्म, मानक से अधिक तीव्र प्रकाश उत्सर्जित करने वाली एलईडी/लेजर लाईटे, मॉडिफाइड (रेट्रो) साईलेंसर तथा अवैध हूटर का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे अनाधिकृत संशोधनों के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा गम्भीर रूप से प्रभावित होती है। विशेषकर अत्यधिक तीव्र प्रकाश वाली लाईटों से सामने से आने वाले अन्य वाहन चालकों की दृष्टि बाधित होती है, जिससे सड़क दुघर्टनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है। इसी प्रकार मॉडिफाइड साईलेंसर एवं हूटर का अनाधिकृत प्रयोग ध्वनि प्रदूषण, जन-असुविधा तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी उचित नहीं है।

अतः उक्त के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने-अपने क्षेत्रान्र्न्तगत दिनाँक 04.08.2026 से 06.08.2026 तक 03 दिवसीय विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित करना सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म, मानक के विपरीत प्रकाश व्यवस्था (अतिरिक्त लाईटें), मॉडिफाइड / रेट्रो साईलेंसर, अवैध हूटर एवं अन्य अनाधिकृत संशोधन वाले वाहनों को चिहिन्त कर उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्र्तगत प्रभावी एवं कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जायें। आवश्यकतानुसार चालान एवं उपकरणों को हटाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायें। यह भी सुनिश्चित किया जायें कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर प्रभावी एवं परिणामोन्मुख हो, जिससे ऐसे अनाधिकृत संशोधनों पर अंकुश लगाया जा सके तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सकें। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान किये गये चालानों की संख्या, हटाई गयी ब्लैक फिल्म, हटाए गये हूटर एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का विवरण अभियान समाप्ति के उपरान्त इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.