
भोंपूराम खबरी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने सहारनपुर जनपद के गंगोह में सांगाखेड़ा ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने माैके से ही गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चाें को गोली मारी है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। माैके पर जांच पड़ताल की जा रही है।
घायल बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में माैत हो गई है जबकि पत्नी और एक बेटा अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रहे हैं। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही थी।