Friday, September 4, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा का उबाल, रुद्रपुर में जनाक्रोश सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिला कार्यालय रुद्रपुर के ब्लॉक सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं विपक्षी दलों की कथित महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक जनाक्रोश सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रुचि भट्ट के निर्देशानुसार तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना के नेतृत्व में किया गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा का उबाल, रुद्रपुर में जनाक्रोश सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना

सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कल्पना बोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती शैली फुटेला ने विशिष्ट वक्ता के रूप में महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं में श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती जानकी देवी और श्रीमती लता सिंह सहित जिला महामंत्री सुश्री प्रीति धीर और श्रीमती प्रेमलता चौहान भी मंचासीन रहीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा का उबाल, रुद्रपुर में जनाक्रोश सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्य वक्ता श्रीमती कल्पना बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस महत्वपूर्ण अधिनियम को लेकर नकारात्मक राजनीति कर महिलाओं के हितों को बाधित कर रहे हैं।

 

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती शैली फुटेला ने कहा कि अब देश की नारी जाग चुकी है और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सम्मेलन में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है और इसे रोकने या कमजोर करने की किसी भी कोशिश का महिलाएं डटकर विरोध करेंगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में अधिनियम को लेकर उत्साह के साथ-साथ विपक्ष के प्रति स्पष्ट नाराजगी भी देखने को मिली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.