Friday, September 4, 2026

भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने शिमला पिस्तौर के नवनियुक्त उपप्रधान मोतीलाल जी का किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने शिमला पिस्तौर के नवनियुक्त उपप्रधान मोतीलाल जी का फूलमाला एवं भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा जी, सांसद एवं मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर बत्रा जी, भूपेंद्र राय जी, मेहर सिंह जी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल जी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विवेक दीप सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मोतीलाल जी उपप्रधान के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए ग्राम के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। उपस्थित सभी भाजपा नेताओं ने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.