Friday, September 4, 2026

भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदनलाल खुराना से आत्मीय भेंट कर किया उनका सम्मान किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अपने अभिभावक आदरणीय श्री कुंदनलाल खुराना  से आत्मीय भेंट कर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर दोनों के बीच संगठन, विचारधारा एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। विवेक दीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज जिस मजबूत वैचारिक आधार और संगठनात्मक शक्ति का लाभ प्राप्त है, उसमें जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठजनों का अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

विवेक दीप सिंह ने आदरणीय कुंदनलाल खुराना जी के दीर्घकालीन संगठनात्मक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.