Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में भाजपा नेता की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार के धनौरी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों सड़कों के बीच रुड़की–धनौरी मार्ग पर पहुंचे तो उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

भाजपा नेता अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है। इस हादसे में बीजेपी नेता अमित सैनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसा होने के बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। इसी के साथ पुलिस ने अमित सैनी के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वहीं भाजपा नेता की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.