Saturday, September 5, 2026

भाजपा नेता एवं समाजसेवी विवेक दीप सिंह ने मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल” अभियान को लेकर किया व्यापक जनसंपर्क

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा नगरीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता एवं समाजसेवी विवेक दीप सिंह ने लक्ष्मी विहार, शक्ति विहार एवं बंगाली कॉलोनी में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया तथा योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी प्राप्त की।

 

विवेक दीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.