Tuesday, October 27, 2026

भाजपा जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने भाजपा स्थापना दिवस से लेकर अम्बेडकर जयंती तक होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यलय पर कार्यकर्त्ताओ संग की योजना बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार आगामी 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस व 14 अप्रैल डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के निमित्त आयोजित होने वाले कार्यक्रम की योजना रचना को लेकर जिला ऊधम सिंह नगर बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक का शुभारम्भ दीप प्रजलन व वन्देमातरम गीत के साथ हुआ। बैठक की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा स्वागत भाषण के रूप मे हुई, उन्होंने कहा जिला बनने बाद संगठन कार्य हेतु पहली बैठक है निश्चित रूप से पहले कार्यकाल मे भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार हार कार्य को बूथ स्तर तक ले जाने का प्रयास किया है, वही 6 अप्रैल से 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक होने वाले कार्यक्रमों को भी व्यवस्थित ढंग से करने का प्रयास किया जाएगा।

वही कार्यक्रम मे पहुँचे रुद्रपुर विधायक व दो बार जिला अध्यक्ष रहे विधायक शिव अरोरा ने भी अपने विचार रखते हुऐ कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया, उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ अपने जिम्मेदारी का निर्माण करता आया है ओर निश्चित रूप से पार्टी स्थापना दिवस ओर अम्बेडकर जयंती को भी हम बूथ स्तर तक मनाने का कार्य करेंगे विधायक बोले भारत का इतना मजबूत सविधान देने वाले भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर को हम गोष्टी उनकी प्रतिमा पर सफाई अभियान व माल्यार्पण कर मनाने का कार्य करेंगे ओर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व मे सभी कार्यक्रम सफल होंगे ऐसा विश्वास दिलाया, विधायक अरोरा ने संगठन कार्यक्रम व आगामी संगठन रचना हेतु जिला ऊधम सिंह नगर के प्रभारी बने प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल को रामदरबार व अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया ओर कहा की आपके प्रभारी बनने से भाजपा संगठन को जिले मे मजबूती मिलेगी ओर कार्यकर्त्ता पूर्ण मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

 

वही मुख्य वक्ता के रूप मे आये प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुऐ कहा भारतीय जनता पार्टी जिसका सफल 2 सांसदों से हुआ था आज वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे दुनिया मे जानी जाती है जिसके पास करोड़ो कार्यकर्त्ताओ का अंबार है निश्चित रूप से उस पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रैल को हम पूरे देश मे मनाने वाले है उस दिन प्रत्येक कार्यकर्त्ता पार्टी का झंडा अपने घरो पर लगाकर उसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया मे प्रसारित करने का कार्य करेगा तो वही उसके अगले दिन 7 अप्रैल को हर मंडल मे बूथों पर गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमे भाजपा के इतिहास व संघर्ष पर वक्ता अपना विचार रखेंगे।

वही नैनवाल ने कहा आगामी 10 से 12 अप्रैल तक गांव व बस्ती चलो अभियान के निमित्त सभी बूथों पर पार्टी के वरिष्ठ लोग प्रवास करेंगे जहाँ उस क्षेत्र मे लोगो से मुलाक़ात कर मंदिर शिवालय के दर्शन ओर चौपाल के माध्यम से सरकार की योजना का बखान व अभी तक लोगो को मिले योजनाओं के लाभ व उनके अनुभव को जानेगे साथ ही उनके क्षेत्र की मुख्य समस्या की जानकारी लेकर जिले की टोली को सौंपेंगे।

प्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा वही 14 अप्रैल को सविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की जयंती पर हम अपने क्षेत्रों मे उनकी प्रतिमा पर सफाई अभियान कर मूर्ति पर माल्यार्पण ओर उसके साथ अपने अपने बूथों पर विचार गोष्ठी के माध्यम से सविधान की प्रस्तावना को लोगो के बीच रख डॉ अम्बेडकर की जयंती को मनाने का कार्य करेंगे। नैनवाल ने कहा यह सभी कार्यक्रम सभी मंडलो मे व्यवस्थित ढंग से हो साथ ही आगामी 4 व 5 अप्रैल को इन सभी कार्यक्रम की रूप रेखा सम्बंधित योजना बैठक पूरे जिले के सभी मंडलो मे भी आयोजित होंगी ओर प्रत्येक कार्यक्रम अच्छे प्रकार से हो इसकी चिंता जिला टोली को करनी है, साथ ही कार्यक्रम की रिपोर्टिंग प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित प्रदेश उपाध्यक्ष कुदीप कुमार के नेतृत्व वाली टोली करेगी वही जिले से इस टोली के सयोंजक अमित नारंग रहेंगे। उन्होंने कहा सभी कार्यक्रम सफल हो भव्य होगे ऐसा विश्वास व्यक्त करते है।

 

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, अम्बेडकर जयंती के जिला सयोजक सुरेश कोली, इंदरपाल मान, राजेश तिवारी, शालनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, अंजू देवी, धीरेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत राठौर, जुल्फिकार अली, विमल मंडोला, शशांक बिष्ट, धीरेश गुप्ता, सुनील ठुकराल,संचालककर्ता गजेंद्र प्रजापति, जगदीश विश्वास, मुकेश पाल, गोल्डी गोराया, पिंकी डिमरी, हरीश खनवानी, जीवन धामी, विक्रम भाट, ओम नारयण, मयंक कक्कड़, विकास गूगलनी, बिट्टू चौहान, फरजाना बेगम, ममता त्रिपाठी, राजेश जग्गा, मोहन तिवारी, तरुण दत्ता, संदीप बाजवा, मयंक अग्रवाल, हरीश भट्ट, आयुष चिलाना, राधेश शर्मा, राजीव शुक्ला, कुदीप गंगवार, मुकेश सनवाल, रमेश जोशी,सुनील यादव,सूरज खान, परवेज खान, आदेश भरद्वाज व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.