Saturday, September 5, 2026

पंचायत चुनाव का एलान होते ही भाजपा ने घोषित किए पर्यवेक्षक..

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षकों की सूची घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से यह सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर तैयार की गई है। भाजपा ने चुनाव प्रबंधन की बागडोर वरिष्ठ और अनुभवी प्रवासी कार्यकर्ताओं को सौंपी है, जो संबंधित क्षेत्रों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के चयन और चुनाव संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।

भाजपा द्वारा घोषित ये पर्यवेक्षक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे और चुनाव प्रबंधन का कार्य भी देखेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये सभी प्रवासी कार्यकर्ता पंचायत चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य आदि सभी स्तरों पर चुनावी रणनीति का हिस्सा बनेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों को बेहद गंभीरता से ले रही है। उनका कहना है कि “ग्राम स्तर पर हमारी संगठनात्मक मजबूती ही भविष्य में बड़े चुनावों की नींव रखती है। इसी उद्देश्य से अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है।”

विधानसभावार भाजपा पर्यवेक्षकों की सूची

उनमें पुरोला विधानसभा में सते सिंह राणा और डॉक्टर विजय बडोनी, यमुनोत्री विधानसभा में जगत सिंह चौहान और सुधा गुप्ता, गंगोत्री में राम सुंदर नौटियाल और मुकेश टम्टा, बदरीनाथ में रामचंद्र गौड़, विनोद नेगी, थराली रघुवीर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह पंवार, कर्णप्रयाग हरक सिंह नेगी, विक्रम कंडारी, केदारनाथ रमेश गाड़िया, वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत, घनसाली खेम सिंह चौहान, जितेंद्र सेमवाल हैं.

देवप्रयाग विनोद रतूड़ी, गोविंद अग्रवाल, नरेंद्र नगर डॉक्टर देवेंद्र भसीन, रविंद्र राणा, प्रतापनगर नत्थी सिंह नेगी, गिरीश बंठवाण, टिहरी चंद्र किशोर मैठाणी, सुभाष रमोला, धनोल्टी अतर सिंह तोमर, जोगिंदर पुंडीर, चकराता विनोद सुयाल, विशाल गुप्ता, विकासनगर सीताराम भट्ट, रविमोहन अग्रवाल, सहसपुर देशराज कर्नवाल, अरुण मित्तल, रायपुर ओमवीर राघव, सचिन अग्रवाल, मसूरी संजय गुप्ता, रतन सिंह चौहान, डोईवाला नरेंद्र भट्ट, अनुराधा वालिया, ऋषिकेश नीरू देवी, शोभाराम प्रजापति, पौड़ी वीरेंद्र सिंह रावत, सुधीर जोशी, श्रीनगर मीरा रतूड़ी, यशपाल बेनाम, चौपटाखाल जगमोहन रावत, विकास कुकरेती, यमकेश्वर डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, शमशेर सिंह पुंडीर, लैंसडाउन महावीर कुकरेती, आशा कोठारी, धारचूला गणेश भंडारी, कमला चुफाल, डीडीहाट अशोक नांबियाल, मनोज सामंत हैं.

पिथौरागढ़ मीना गंगोला, लोकेश भट्ट, गंगोलीहाट इंद्र सिंह फर्स्वाण, ललित पंत, कपकोट देवेंद्र गोस्वामी, खड़क सिंह टंगड़िया, बागेश्वर सुरेश कांडपाल, चंपा आर्य, द्वाराहाट कैलाश पंत, नरेंद्र भंडारी, सल्ट प्रेम शर्मा, दीप पांडे, रानीखेत पूरन संगेला, भूपेंद्र कांडपाल, सोमेश्वर शिव सिंह बिष्ट, ललित पटवाल, अल्मोड़ा अरविंदर बिष्ट, गौरव पांडे, जागेश्वर रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, लोहाघाट दर्पण कुमार, शंकर पांडे, चंपावत सतीश पांडे, शंकर कोरंगा, लाल कुआं अनिल कपूर डब्बू, कमल नयन जोशी, भीमताल महेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी हैं.

नैनीताल देवेंद्र ढैला, विजय भट्ट, कालाढूंगी प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत, रामनगर गुंजन सुखीजा, अजय राजौर, जसपुर आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह, काशीपुर विवेक सक्सेना, समीर आर्य, बाजपुर राम मेहरोत्रा, रवि पाल, गदरपुर उत्तम दत्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, रुद्रपुर चंदन बिष्ट, श्रीपाल राणा, किच्छा दिनेश आर्य, भारत भूषण चुघ, सितारगंज दान सिंह रावत, गोपाल बोरा, नानकमत्ता नेत्रपाल मौर्य, रामपाल, खटीमा दीपक मेहरा, राम दत्त जोशी के नाम शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.