Saturday, September 5, 2026

कैबिनेट मंत्री के पति से BJP ने झाड़ा पल्ला : कहा… लड़कियों पर अमर्यादित बयान देने वाले से पार्टी का संबंध नहीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति से अब भाजपा ने किनारा कर लिया है। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को अल्मोड़ा के स्याही देवी भाजपा मंडल के एक समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री के पति बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू ने लड़कियों को लेकर अर्मादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साहू युवाओं से संवाद करते नजर आ रहे हैं। साहू उन युवाओं से ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की। हमारे वक्त में तो आपकी उम्र के लोगों के तीन-चार बच्चे हो जाते थे। साहू आगे कहते हैं कि खैर कोई बात नहीं अब हम तुम्हारी शादी कराएंगे। वीडियो में साहू कहते सुनाई दे रहे हैं कि बिहार में शादी के लिए लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में आसानी से मिल जाती हैं। उनका ये वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है। मंत्री के पति का वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है।

 

जगह-जगह चल रहे विरोध प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री के पति के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन चल रहे हैं। भाजपा नेतृत्व ने विवादित बयान को बेहद गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेता का बीजेपी से कोई संबंध नही है। भाजपा ने साहू के बयान की कड़ी निंदा की है। चौहान ने कहा कि महिलाओं के बारे में अनर्गल बयानबाजी करने वाले कथित नेता न भाजपा संगठन में पदाधिकारी है और न ही उनका पार्टी से संबंध है। महिलाओं के संबंध मे ऐसी संयमित टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत

बिहार की लड़कियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आने से भाजपा में भी हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बिहार की महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति को सख्त हिदायद दी है। उन्होंने मंत्री के पति को भविष्य में इस तरह की बयानबाजी न करने और सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट मंत्री के पति को हिदायद दी। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के पति को इस तरह की बयानबाजी न करने को कहा गया है। हालांकि मंत्री के पति अपने बयान के लिए माफी भी मांग चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.