Saturday, September 5, 2026

BJP नेता से करनी चाही गंदी बात, पूर्व विधायक को फसाने का किया प्रयास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सेक्सटार्शन के जरिए उगाही करने वालों ने भाजपा के दिग्गज नेता और वन निगम के अध्यक्ष कैलश चंद्र गहतोड़ी को निशाना बनाने की कोशिश की। महिला की फोटो लगाकर व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर पहले अश्लील मैसेज किए। पुलिस जांच कर रही है। बता दे कि सेक्सटार्शन के जरिए उगाही करने वालों ने वन निगम अध्यक्ष कैलश चंद्र गहतोड़ी को निशाना बनाने की कोशिश की। महिला की फोटो लगाकर व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर पहले अश्लील मैसेज किए। फिर वीडियो कॉल कर कपड़े खोलने को कहा गया। मामले में अध्यक्ष के जन संपर्क अधिकारी ने गढ़ी कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन निगम अध्यक्ष के फोन पर बीते बुधवार को पहले एक अनजान नंबर से संदेश आए। उसमें संदेश ऐसे किए गए जैसे कोई महिला भेज रही है। इस दौरान अश्लील मैसेज किए। फिर महिला ने अश्लील वस्त्रों में वीडियो कॉल की। इस दौरान वन निगम अध्यक्ष को कपड़े खोलने को कहा गया। वह समझ गए और कॉल काट दी। इसके बाद बार-बार कॉल आने पर उन्होंने जन संपर्क अधिकारी को केस दर्ज कराने को कहा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.