Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर गड़प्पु पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गड़प्पु के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल था। राहगीरों की मदद से उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान हिमांशु पाल (38) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी खान बिल्डिंग स्तनाला कंपाउंड थाना तल्लीताल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

कालाढूंगी कोतवाली के एसओ पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.