Friday, October 9, 2026

‘बिग बॉस 13’ फेम और कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बिग बॉस 13′ की कंटेस्टेंट और कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसने की पुष्टि ?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन से फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

अली गोनी, राजीव अदातिया और अन्य सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अली गोनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लाइफ बहुत अनप्रिडिक्टेबल है। RIPI” दूसरी ओर, राजीव अदातिया ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “ये बहुत शॉकिंग है। यह बहुत दुखद है।” वहीं अभिनेत्री मोनालिसा को इस दुखद खबर पर यकीन ही नहीं हुआ ।

अंतिम संस्कार की तैयारी

अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उनकी तरफ से जानकारी दी जाएगी। फिलहाल शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं शेफाली

शेफाली जरीवाला 2002 में आए सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों और कई म्यूजिक एल्बम्स में काम किया। टीवी पर भी उन्होंने ‘नच बलिए 5’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रिएलिटी शोज में हिस्सा लिया था। उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने पहले हरमीत गुलजार से शादी की और फिर तलाक लिया और बाद में पराग त्यागी के साथ सात फेरे लिए।

बचपन में पड़ते थे मिर्गी के दौरे

कुछ समय पहले शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन में मिर्गी के दौरे पड़ते थे और इस बीमारी की वजह से उनकी जान भी जा सकती थी। हालांकि, उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और हिम्मत से इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल कर लिया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.