Saturday, September 5, 2026

विधायक तिलक राज बेहड़ दरऊ चौक कट खोलने को लेकर NHAI के पीडी कार्यालय पर गरजे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा के सबसे व्यस्त दरऊ चौक के कट को खोलने की मांग को लेकर आज किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने भारी संख्या में क्षेत्र वासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के परियोजना निदेशक के आर्क होटल के पीछे बत्र कालोनी स्थित कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और परियोजना निदेशक अचल जिंदल का घेराव कर उनसे जनहित में दरऊ चौक कट को शीघ्र खोलने की मांग की।

बेहड़ ने कहा कि किच्छा का दरऊ चौक क्षेत्र का सबसे व्यस्त चौक है। विभाग द्वारा यहां कट लगाकर रास्ता रोक देने से लोगों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कई लोग गलत दिशा से सड़क पार करने को मजबूर हो रहे हैं जिस कारण यहां आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। श्री बेहड़ ने कहा कि इस सन्दर्भ में वह पूर्व में भी बार आग्रह कर चुके हैं परंतु कट नहीं खोला गया। उन्होंने पीडी अचल जिंदल से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जनहित में इस कट को शीघ्र नहीं खोला गया तो वह जनता को साथ लेकर विभाग के खिलाफ आन्दोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इस दौरान क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, अरुण शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोहनखेड़ा, दलजीत सिंह, रमेश तिवारी, सर्वेश कुमार सिंह, गुरदास काडला, प्रेम आर्य, गुलशन सिंधी, राजीव अग्रवाल, सुनीता कश्यप, साहब सिंह, विजय पुजारा, दिलीप बिष्ट, एनयू खान, मेजर सिंह, शिशु पाल सिंह, रणजीत राणा, सुनील जड़वानी, मोनिका ढाली, विकास मलिक, गौरव खुराना, इन्दर जीत सिंह, पवन वर्मा, मोहन, राजेश सिंह, सुमित राय, संजीव रस्तोगी, प्रीती साना, तरुण नेगी, फरमान सिद्दीकी, राजू छाबड़ा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.