Saturday, September 5, 2026

बेहड़ ने विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 6 करोड़ से निर्मित 10 विकास कार्यों का किया लोकार्पण वा शिलान्यास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा किच्छा में विभिन्न योजनाओं के तहत तैयार कराएं 5.96 करोड़ की लागत से 10 विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किये|

इसके तहत नाबार्ड योजना के तहत 264.31 लाख से नोंग्वा मल्लपुरा से ग्राम छिनकी तक 2.35 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया |

राज्य योजना के तहत 3 सड़के क्रमशः ग्राम मलसा में मलसी से शमशानघाट होते हुए मलसी लंका मोटर मार्ग तक नव एंव पुनः निर्माण कार्य कुल लम्बाई 1850 मीटर लागत 96.94 लाख, ग्राम दरऊ में किच्छा दरऊ मोटर मार्ग स्थित शमशानघाट से पश्चिम वाली मार्ग का निर्माण का कार्य मार्ग की लम्बाई 1143 मीटर तथा लागत 98.10 लाख, ग्राम दरऊ के आन्तरिक मार्गों का सीमेंट कंक्रीट ब्लाक द्वारा एज टू एज मार्ग निर्माण मार्ग की लम्बाई 700 मीटर तथा लागत 60.48 लाख के लोकार्पण किये.

मंडी समिति द्वारा ग्राम वीरू नगला मेंन रोड से मंदिर मजार तक सड़क लागत 31 लाख,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा निर्मित ग्राम दरऊ कब्रिस्तान में टीन शैड,फर्श व नल लागत 17.43 लाख, ग्राम छिनकी कब्रिस्तान में टीन शैड,फर्श व नल लागत 17.29 लाख तथा विधायक निधि से निर्मित ग्राम रामनगर में 5.78 लाख लागत की दो सड़कें,ग्राम वीरू नगला में नेतराम के घर से चरण सिंह के घर तक सी०सी० सड़क लागत 5 लाख के लोकार्पण किये

समस्त ग्रामवासियों की

उपस्थिति में फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किये.

इस मौके पर विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा में उनके पूर्व के प्रयासों से अब अधिकाँश विकास कार्य पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किये जा रहे है | आज बड़ी सडको के साथ अल्पसंख्यक गाँवों में विकास कार्यों के लोकार्पण किये गए है आने वाले समय में अनुसूचित जाती क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को पूर्ण कराया जा रहा है |

इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,सरवर यार खां,अरुण शुक्ला,मेजर सिंह,मदन मोहन शर्मा,दर्शन कोली,राजेश प्रताप सिंह,नागेश त्रिपाठी,तीरथ मुंजाल,लक्षमण बांगा,राजेन्द्र दास,गज्जन सिंह,हरविन्द्र सिंह,शरीफ अहमद,तौकीर अंसारी,सुरेश कुमार, राजेन्द्र दास,घनशयाम पाण्डेय,गुलशन सिन्धी,धर्मेन्द्र सिन्धी,नासिर खान,पप्पू खान ,मुख्त्यार अहमद,कुलदीप सिंह,सतवंत सिंह,राजवीर सिंह,सुखविंदर सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.