भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह शहादत दिवस पर कांग्रेस पार्टी के नेता ने दिया ओछी मानसिकता का परिचय। विधायक शिव अरोरा ने कहा ज़ब शहीद भगत सिंह संस्था व गुरुद्वारा सिंह सभा व सभी सगठन ने तय कर 13 अप्रैल बेसाखी पर्व पर शहीद भगत सिंह का भव्य कार्यक्रम के माध्यम से अनावरण कार्यक्रम रखा गया था जिसको कार्यदायी संस्था लघु सिचाई विभाग द्वारा करवाया जाना था।
वही जिस प्रकार आज अराजकतापूर्ण कार्य कांग्रेस पार्टी के नेता मोहन खेड़ा द्वारा किया गया वह शहीद भगत सिंह का अपमान है जिसको करोड़ो भगत सिंह के अनुयायी कभी बर्दास्त नहीं करेंगे।
विधायक बोले तय अनावरण कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस नेता द्वारा उनकी प्रतिमा से कपड़ा हटाकर उनकी मूर्ति पर माला डाली गई है एक शहीद का अपमान है सरकारी कार्य में बाधा है ऐसी अराजकता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विधायक शिव अरोरा का पारा सातवे आसमान पर चढ़ा उन्होंने मौके पर दूरभाष के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शसानी से वार्ता कर इस घटनक्रम की जानकारी दी ओर विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज करवा कर इस अपमान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।
वही विधायक शिव अरोरा के सख्त एक्शन के बाद ओसी गौरव पाण्डेय, लघु सिचाई विभाग व कोतवाली से एसएसई अनिल जोशी मौके पर पहुँचे तो प्रशासन की मौजूदगी में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व भगत सिंह संस्था, समाजसेवी लोगो द्वारा गंगाजल से मूर्ति को धोते हुए पुनः कपड़ा बांधकर मूर्ति को ढकने का कार्य किया।
वही विधायक शिव अरोरा ने कहा उनके द्वारा भगत सिंह चौक का स्वरूप बदलने का कार्य किया गया जो दशकों से जानवरो के बैठने का अड्डा बना हुआ था उनके द्वारा उस स्थल का सौंदर्यकरण व आदम कद भव्य कास्य प्रतिमा लगाने का कार्य किया गया जिसकी सुध इससे पूर्व किसी जनप्रतिनिधि ने ना लीं ओर कांग्रेस की सरकार भी रही तब कांग्रेस नेता कभी इसके सौंदर्यकरण की याद नहीं आई ओर ज़ब यह कार्य विधायक द्वारा करवाया गया तो उन्होंने घटिया मानसिकता का परिचय दिया यह कार्य रुद्रपुर के लोग ओर भगत सिंह को मानने वाले कभी स्वीकार नहीं करेंगे ओर आने वाली 13 अप्रैल को भव्य दिव्य रूप से शहीद भगत सिंह की कास्य प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।
वह इस घटना की निंदा करते है।
इस दौरान अरुण चुघ, प्रीत ग्रोवर, मनमोहन सिंह, प्रथम बिष्ट, हरजीत सिह, एसपी यादव, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अशोक गुम्बर, राजेश कामरा, जीतेन्द्र संधू, मनोज मदान,मयंक कक्कड़, महेंद्र आर्य, राजेश बजाज, मुकेश वासिष्ठ आदि लोग मौजूद रहें।




