Friday, September 4, 2026

इस विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, रेंजर पर भी केस दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी/नैनीताल। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विजिलेंस अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल (हल्द्वानी) की टीम ने वन विभाग जागेश्वर में तैनात बाबू नवीन नौटियाल को ₹25,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू नवीन नौटियाल पर एक व्यक्ति से कार्य के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। टीम अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस मामले में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और आम जनता में इससे सकारात्मक संदेश गया है कि रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.