Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी में फैंसी नंबरों की नीलामी पूरी, VIP नंबर UK04AR0001 पहुँचा 7.49 लाख में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को UK04AR सीरीज़ के फैंसी नंबरों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नीलामी में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंजीयन चिन्हों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नीलामी में सबसे ज़्यादा बोली पंजीकरण संख्या UK04AR0001 के लिए लगी, जिसे ₹7,49,000 की कीमत पर नीलाम किया गया। इसके बाद UK04AR0009 ₹5,07,000 और UK04AR0007 ₹3,31,000 में नीलाम हुए।

इसी तरह UK04AR0003 ₹1,57,000, UK04AR0004 ₹91,000, UK04AR0005 ₹56,000, UK04AR0006 ₹46,000 और UK04AR0008 ₹55,000 में नीलाम किए गए।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी, डॉ. गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फैंसी नंबरों की नीलामी से विभाग को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत इस तरह की नीलामी समय-समय पर आयोजित की जाती रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.