Saturday, September 5, 2026

यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। मशहूर यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला होने की खबर सामने आई है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल काशीपुर के एल.डी. भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

घटना के कारणों का अब तक नहीं चला पता फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किन कारणों से हुआ और इसमें कौन शामिल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर फैली हलचल

बिरजू मयाल के प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस घटना को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पुलिस की ओर से जल्द ही इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.