Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी में एशियाई कैडेट कप का आगाज़, सीएम धामी बोले: तलवारबाजी भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। उत्तराखंड की खेल नगरी हल्द्वानी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रही है। राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी के बाद यहां एशियाई कैडेट कप तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चार दिवसीय इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि तलवारबाजी भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा रही है, जिसका उल्लेख शास्त्रों से लेकर रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं के इतिहास में मिलता है। उन्होंने कहा कि आज फेंसिंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है और उत्तराखंड के खिलाड़ी भी देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए भारतीय तलवारबाजी संघ और खेल विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

हल्द्वानी में एशियाई कैडेट कप का आगाज़, सीएम धामी बोले: तलवारबाजी भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा

जल्द ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकें।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय खेलों की शानदार मेजबानी ने उत्तराखंड को ‘खेल भूमि’ के रूप में एक नई पहचान दी है। गौरतलब है कि इस एशियाई कैडेट कप में 17 देशों के 190 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 46 विदेशी और 144 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 13 महिला और 33 पुरुष प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। भारत के साथ मंगोलिया, ईरान, बहरीन, इराक, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, फिलीपींस, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, ब्रुनेई, ऑस्ट्रेलिया, तुर्कमेनिस्तान, लेबनान, ताजिकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी इस रोमांचक मुकाबले का हिस्सा बन रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.