Friday, October 9, 2026

एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने करीब 06 लाख रुपए की MDMA ड्रग के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही। करीब 06 लाख रुपए की MDMA ड्रग के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार।।

MDMA, जिसे ‘एक्स्टसी’ या ‘मौली’ के नाम से भी जाना जाता है, एक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग है। यह उत्तेजक और मतिभ्रम (Hallucinogenic) दोनों के रूप में कार्य करती है । यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे उत्साह, ऊर्जा में वृद्धि, सहानुभूति और समय व धारणा में विकृति जैसे प्रभाव उत्पन्न होते हैं।*

*इसे अक्सर रेव पार्टियों और क्लबों में ‘पार्टी ड्रग’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. MDMA का अत्यधिक सेवन हृदय संबंधी समस्याओं, अतिताप (Hyperthermia), गुर्दे की विफलता और यहां तक कि मृत्यु का कारण भी बन सकता है *आरोपियों से 01 अवैध पिस्टल और तस्करी मोटरसाइकिल भी बरामद।

आज दिनांक 27 जून, 2025 को बगवाड़ा मंडी के पास सघन चेकिंग के दौरान हुई. पुलिस ने बड़े ट्रकों की पार्किंग से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान आकाश दीप (22 वर्ष), निवासी तिकोनिया खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश और अर्पित सिंह (20 वर्ष), निवासी आइडिया कॉलोनी, लालपुर, किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई ।

 

तलाशी के दौरान, उनके पास से 16 ग्राम मेथामफेटामाइन (MDMA) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5.50 लाख है. इसके साथ ही, पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी जब्त की ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में FIR.NO. 310/2025 के तहत धारा 8/21/60 NDPS अधिनियम और 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस MDMA के स्रोत और उनके नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है ।

 

*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास*

 

गिरफ्तार अभियुक्त अर्पित सिंह पुत्र गुरबाज सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ साइबर क्राइम थाना पलवल में FIR नंबर /2022 धारा 91/2024, 318(4), 319(2), 316(2) BNS के तहत मामला दर्ज है. दोनों अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है ।

 

*पुलिस टीम*

 

इस सफल अभियान में निम्नलिखित पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल रहे:

• प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज रतूड़ी, कोतवाली रुद्रपुर

• निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, एएनटीएफ प्रभारी

• एस.एस.आई. नवीन बुधानी, कोतवाली रुद्रपुर

• उपनिरीक्षक श्री कौशल भाकुनी, एएनटीएफ

• उपनिरीक्षक श्री सुरेंद्र रिंगवाल, कोतवाली रुद्रपुर

• कांस्टेबल विनोद खत्री, एएनटीएफ

• कांस्टेबल ललित मोहन, कोतवाली रुद्रपुर

• महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी, एएनटीएफ

*ऊधम सिंह नगर पुलिस, नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।*

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.