Friday, September 4, 2026

यहां नाली में गिरने से अज्ञात युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्र में सिडकुल ढाल के पास नशे की हालत में नाली में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नाली से निकालकर आस पास के लोगों से मामले की जानकारी ली और युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया और मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः करीब 25 वर्षीय युवक नशे की हालत में सिडकुल ढाल के पास अरविन्दनगर वार्ड 5 वीरजी ढाबे के समीप गली में घरों से खाने के लिए रोटी मांग रहा था। जहां उसे कहा गया कि अभी रोटी नहीं बनी है और लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद लोगों ने युवक का सिर एक घर के आगे नाली में डूबा देखा। यह सोचकर कि युवक नाली में गिर गया है लोगों ने उसे हिलाडुला कर देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इस पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर कोतवाल मोहन चन्द्र पाण्डे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को नाली से बाहर निकाल कर वहां खड़े लोगों से आवश्यक जानकारी ली। लेकिन कोई भी युवक को पहचान नहीं सका। पुलिस ने युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये। बताया जाता है कि मृतक युवक के एक हाथ में आरके नाम गुदा हुआ है जबकि दूसरे हाथ की दो अंगुलियां कटी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.