Wednesday, October 28, 2026

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

शनिवार दोपहर कार सवार बदमाशों ने एक छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग की थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सख्त नाकाबंदी के बाद बदमाशों को घेर लिया, जिस पर उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.