Friday, September 4, 2026

यहां श्मशान घाट रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग,लोगों में दहशत का माहौल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र श्मशान घाट रोड पर बीती रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी है। फायरिंग करने वाले बाईकों पर सवार हथियारबंद थे। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। घटना स्थल के आस देशों शराब की दुकान भी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात श्मशान घाट रोड पर बाईकों पर सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने कालोनी में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हथियारबंद बाईकों पर थे। घटना के बाद वह लोग मौके से फरार हो गए। लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की सूचना पर थाने से पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। घटना को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना था कि यहां पर जुआ और सट्टे का धंधा चलता है और आएं दिन मारपीट होती है। ट्रांजिट कैंप थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.