भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भारत भूषण चुघ ने संजय नगर वार्ड नंबर 11 में आयोजित श्री दुर्गा पूजा मेले का विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने माता दुर्गा की पूजा आराधना के साथ समस्त क्षेत्र वासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
चुघ ने कहा की मां दुर्गा की पूजा आराधना से मनुष्य का भाग्य उदय हो जाता है और बुराइयों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पावन नवरात्र चल रहे हैं और हर तरफ मां के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही है जिससे वातावरण तो पवित्र हो ही रहा है साथ ही भक्ति का भाव भी उजागर हो रहा है। इस दौरान श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंकू, उपाध्यक्ष जयंत ,भवदेव ,सूरज संजीत, सचिव दीपक, उप सचिव मोरु, विशाल , विशू ,बिट्टू, कोषाध्यक्ष गोलू, सह कोषाध्यक्ष विशाल ,ऑडिटर विप्लव ,अमृत, सूरज ,मीडिया प्रभारी मनीष, प्रभात समेत सुकुमार, सुनील विश्वास, मानदर, दीपक, प्रवीण,अश्विन, शिवकुमार, देवानंद ,अमल, श्री राम आदि श्रद्धालु मौजूद थे।




