Saturday, September 5, 2026

ये सभी दावे झूठे और भ्रामक_सरकार ने अफवाहों से किया आगाह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना ने 6 मई की आधी रात को पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और एयर स्ट्राइक की। भारत की इस कार्रवाई में कई आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो, तस्वीरें और खबरें शेयर की जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

फिदायीन हमले का दावा

एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने फिदायीन हमला किया है। देखिए कुछ ट्वीट-

ये सभी दावे झूठे और भ्रामक_सरकार ने अफवाहों से किया आगाह

क्या है सच्चाई?

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की तरफ से इस खबर को फर्जी बताया गया है। पीआईबी के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना की एक ब्रिगेड पर फिदायीन हमले के बारे में फर्जी खबरें प्रसारित हो रही हैं। किसी भी सेना कैंट पर ऐसा कोई फिदायीन या आत्मघाती हमला नहीं हुआ है।

सभी एयरपोर्ट पर एंट्री रोकने का दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच देश के सभी हवाई अड्डों पर एंट्री रोक दी है।देखिए कुछ पोस्ट

ये सभी दावे झूठे और भ्रामक_सरकार ने अफवाहों से किया आगाह

क्या है सच?

पीआईबी की तरफ से इस खबर को फर्जी बताया गया है। पीआईबी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। एयरपोर्ट पर एंट्री बैन की खबर फेक है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.