Saturday, September 5, 2026

भाजपा जिला कार्यालय में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने विचार खते हुए रानी अहिल्या बाई होल्कर के आदर्शों परचलने का आहवान किया।

भाजपा जिला कार्यालय में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सांसद अजय भट्ट ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को रेखांकित करते हुए कहा कि अहिल्या बाई होल्कर 1767 से 1795 तक इंदौर स्थित होल्कर रियासत की मराठा रानी थीं। उन्हें एक महान शासक और दार्शनिक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने तीस वर्षों तक कुशलतापूर्वक शासन किया था। उनका शासन न्याय धर्म ओर लोक कल्याण के लिए जाना जाता है। उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन उनकी तीक्ष्ण बुद्धि को देखकर गांव वालों ने कह दिया था कि यह लड़की काफी आगे बढ़ेगी। बहुत कम उम्र में ही अहिल्याबाई के पति का निधन हुआ और जब महारानी बनीं तो उन्होंने जीवन के परिचय देने की शुरुआत की। साधारण घर की महिला भी सत्ता चलाने में माहिर हो सकती है, यह उनकी जीवनी से समझा जा सकता है। उनकी जीवनी से काफी कुछ सीखा जा सकता है। आज महारानी अहिल्याबाई की जीवनी को समझने की जरूरत है। उनके कार्य एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं। नागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़क मार्ग बनाना, कुएं एवं जलाशय खुदवाना, महिलाओं की शिक्षा की बात करना, मंदिरों का जीर्णाेद्धार एवं धर्मशाला आदि का निर्माण करना अहिल्याबाई के ऐसे कार्य हैं, जो उन्हें कुशल प्रशासक की श्रेणी में खड़ा करते हैं। महारानी ने जिस तरह से धर्मार्थ के कार्य किए, वह आज भी एक अप्रतिम उदाहरण है। उनकी न्यायप्रियता और लोक कल्याणकारी नीतियों के कारण उन्हें ‘लोकमाता’ के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज अहिल्याबाई की जीवनी को आत्मसात करने की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास में एक महान और प्रेरणादायक शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने कुशल शासन और परोपकारी कार्यों से लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उत्तराखंड में गौचर को गौचर का नाम देने में रानी अहिल्याबाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी तरह बदरीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ आदि तमाम धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार एवं मंदिरों के निर्माण में उनका योगदान है। भारतीय जनता पार्टी उनकी 300वीं जयंती को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश भर में जनसहयोग से मना रही है। ऐसे ही कार्यक्रमों को भाजपा महिला मोर्चा जिले एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित करेंगी। उन्होनंे कहा कि अहिल्याबाई को एक यशस्वी महारानी, लोक सेविका और लोक नेता के रूप में याद की किया जाता है। उनका जन्म तब हुआ था, जब महिलाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना भी आसान नहीं था। लेकिन तत्कालीन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने राज्य के शासन को संभाला। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक सुधारों के कार्यों को भी आगे बढ़ाया। उनके शौर्य और कृत्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी लगातार कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर न केवल एक सक्षम और न्यायप्रिय शासक थीं, बल्कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उनके द्वारा बनवाए गए मंदिर, धर्मशालाएं और कुएं आज भी उनके जनकल्याण के कार्यों की गवाही देते हैं। उन्होंने विधवा होने के बावजूद जिस प्रकार से शासन चलाया, वह इतिहास में दुर्लभ उदाहरण है। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि सेवा, समर्पण और नारी शक्ति में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने महिला नेतृत्व की एक अद्वितीय मिसाल पेश की, जिसे आने वाली पीढ़ियों को जानना और समझना आवश्यक है।

गोष्ठी को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल सिंह,राकेश नैनवाल, धीरेन्द्र मिश्रज्ञ, रश्मि रस्तौगी, अमित नारंग, मोहिनी पोखरिया,स्वाति शमा्र, नीता सक्सेना, गीता शर्मा, ममता त्रिपाठी, शैली फुटेला, राधेश शर्मा, तरूण दत्ता, पवन राणा, राजेश जग्गा, मोहन तिवारी, सुनील वाल्मीकि, निमित शर्मा, गोपाल पटेल, हिमांशु शुक्ला, अशोक विश्वास, जितेन्द्र संधू, विनय बत्रा, अमित पाण्डे, साधना शर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.