Friday, September 4, 2026

विधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। होली पर्व के दौरान दो पक्षो मे मार्ग से टुक टुक निकलने को लेकर हुऐ विवाद मामले मे जहाँ हिन्दू त्यौहार पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो वही रम्पुरा चौकी मे वर्गविशेष के उपद्रवी पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पहुंची महिला के साथ सिविल ड्रेस मे पुलिसकर्मी द्वारा की गई अभद्रता मारपीट को लेकर विधायक शिव अरोरा रम्पुरा चौकी पहुँचे। जहाँ उन्होंने मौके पर पहुंचे कोतवाल को दूरभाष पर स्पष्ट कहा हिन्दू त्यौहार पर इस प्रकार से खलल डालने वाले वर्गविशेष के आसामजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए ऐसे मे पुलिस ने चार नामजद वर्ग विशेष के युवकों को इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

वही विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल से कहा ज़ब महिला व उसके परिवार के साथ भूतबंगला मे होली पर्व पर मारपीट की घटना हुई तो वह न्याय की गुहार हेतु रम्पुरा चौकी आती है मगर वहाँ मौजूद सिविलकर्मी ने उसके साथ अभद्रता जूतों से मारना जिसके बाद उस जैसी कई महिला का पुलिस पर से विश्वास उठ गया ऐस मे जनता को न्याय सुरक्षा दिलाना पुलिस का काम है उस पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ऐसे मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद उस पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने का कार्य किया गया।

साथ हीं विधायक शिव अरोरा ने पुलिस से यह भी सुनिश्चित करने को कहा हिन्दू त्यौहार पर इस प्रकार खलल डालने वाले भविष्य मे ऐसी घटना न हो इसको सुनिश्चित करे।

महिला सम्मान मे रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा सदैव आगे खड़ा है किसी भी महिला का सम्मान सर्वोपरि है।

वही उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र मे उन वर्ग विशेष के लोगों में स्पष्ट चुनौती थी भले ही उन क्षेत्र में हिंदू कम हो लेकिन हिंदू अपने होली दीपावली के त्योहार पूरे दाम खम से मनाएगे वह रोक सकते हैं तो रोक ले

विधायक ने इससे पूर्व भी दीपावली पर खेड़ा में इस चुनौती को स्वीकार किया था उनके बीच जाकर खेड़ा में प्राचीन चमुण्डा मंदिर पर दीपवाली मनाने का कार्य किया था. विधायक शिव अरोरा के होते हुए रुद्रपुर में इस प्रकार की कट्टरपंथी मानसिकता बिल्कुल पनापने नहीं दिया जायेगा ।

 

इस दौरान विक्की वाल्मीकि, राज कोली, महेश कोली, सुदामा कोली, विशाल कोली, चन्द्रसेन चंदा, सौरभ गुप्ता, बिट्टू शर्मा, मयंक कक्कड़, सन्नी पासवान, नमन चावला, आरती देवी, मंजू, प्रीति, सुजाता रानी आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.