Friday, September 4, 2026

कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद छात्र राजनीति को लेकर बड़ी घोषणा,इस दिन होंगे चुनाव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल- पंचायत चुनाव के बाद अब छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद छात्र राजनीति को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्र संघ चुनाव की तिथि 27 सितंबर 2025 तय की गई है। यह निर्णय कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपतियों की सामूहिक बैठक में लिया गया।

जिसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, परिसर निदेशक, चीफ प्रोक्टर और कुलसचिव ने आधिकारिक आदेश जारी किया।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर में पहले से ही सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव कराने का प्रावधान किया गया था। अब इस तिथि की घोषणा के साथ ही परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठन जहां तैयारियों में जुट गए हैं।

वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराए जाएंगे। नैनीताल परिसर से लेकर सम्बद्ध महाविद्यालयों तक छात्र राजनीति के इस महासमर पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी रहेंगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.