Saturday, September 5, 2026

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 की मौत, प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. इसी बीच प्रशासन ने सभी मृतकों की पहचान कर लिस्ट जारी की है. जिसमें बिहार, दिल्ली और हरियाणा के लोग शामिल हैं.

प्रशासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, मृतक को की पहचान आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मां निवासी नवादा. ये सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं।

इसके अलावा पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई. ये सभी लोग दिल्ली के रहने वाले साथ हैं. जबकि एक अन्य की पहचान संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है.

वहीं, रेलवे ने घटना के प्रभावित के लिए प्रशासन ने राहत राशि का ऐलान कर दिया है. मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा राशि दी जाएगी, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा प्रदान किया जाएगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है. राष्ट्रपति के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टे पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.’ –

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.