Friday, September 4, 2026

जूते की फैक्ट्री में पार्टनर बनाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, आरोपी फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । जूते बनाने की फैक्ट्री में पार्टनरशिप का झांसा देकर एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ठगी की रकम डकारने के बाद अपना मोबाइल बंद कर हिमाचल प्रदेश स्थित अपने मूल निवास में छिपकर बैठा है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आवास विकास निवासी संतोष पाल पुत्र रामचंद्र पाल ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पहचान पिछले 3 वर्षों से ग्रीन पार्क में किराए पर रहने वाले धर्मजीत पुत्र अमर सिंह से थी। धर्मजीत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का रहने वाला है और यहां भूरारानी में ‘मैसर्स पंवार एंड सन्स’ के नाम से जूते बनाने की फैक्ट्री चलाता था।पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2021 में धर्मजीत ने उन्हें अपनी फर्म में पार्टनर बनाने का आश्वासन दिया। इसके लिए दोनों के बीच बाकायदा एक अनुबंध पत्र (एग्रीमेंट) भी तैयार किया गया और नोटरी से प्रमाणित कराया गया। साझेदारी के नाम पर संतोष पाल ने पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये का चेक धर्मजीत को दिया। इसके बाद जनवरी 2024 तक आरोपी ने व्यापार विस्तार और साझेदारी के नाम पर विभिन्न तिथियों में पीड़ित से कुल 60,57,068 रुपये (साठ लाख सत्तावन हजार अड़सठ रुपये) ऐंठ लिए।रकम वसूलने के बाद जनवरी 2024 में आरोपी धर्मजीत अपने निजी काम निपटाने का बहाना बनाकर अपने गांव हिमाचल चला गया। तब से पीड़ित लगातार उसे फोन कर रहा है, लेकिन आरोपी ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया और अब उसका फोन भी नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि धर्मजीत ने सुनियोजित तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दिया और अब वह फरार है।पीड़ित ने पुलिस को आरोपी की पत्नी की फर्म ‘मैसर्स किशन कन्हैया एंटरप्राइजेज’ (सिरमौर, हिमाचल) का विवरण भी सौंपा है, जहां से उसके मिलने की संभावना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मजीत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए दबिश देने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.