भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में SOG और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में अभियुक्त मोइन कुरैशी गिरफ्तार। *गदरपुर में हुई गोकशी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में चल रहा था फरार।
*आरोपी को पहले भी गोकशी के मामले में हल्द्वानी में किया गया था गिरफ्तार, एक महीने पहले ही हल्द्वानी जेल से रिहा होकर आया था बाहर।।
*जेल से रिहा होने के तुरंत बाद फिर हुआ अपराध की दुनिया में शामिल,अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर तीन राउंड किए गए फायर जवाब में पुलिस द्वारा भी चार राउंड किए गए फायर।*
*अभियुक्त मोइन पुत्र यामीन कुरैशी निवासी चक्कर की मिलक मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कब्जे से एक अवैध तमंचा तीन जिंदा कारतूस और लगभग 17 किलो गौ मांस और मोटरसाइकिल हुई बरामद।*
*घटना का विवरण:*
दिनांक 03-07-2026 की रात्रि को SOG प्रभारी उमेश कुमार की अगुवाई में टीम वांछित व इनामी अपराधियों की तलाश में मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गदरपुर क्षेत्र में पूर्व में गोकशी कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला वांछित अभियुक्त मोईन पुत्र यामीन निवासी: चक्कर की मिलक, मुरादाबाद, उ.प्र.) अपने किसी अन्य साथी के साथ स्वार (रामपुर) के रास्ते बाजपुर में गोमांस की तस्करी करने की फिराक में है।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजपुर क्षेत्र के कनौरा तिराहे (राष्ट्रीय राजमार्ग 74) पर चेकिंग शुरू की। स्वार की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल तेज गति से बाजपुर की ओर भगा ली।
*पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी:*
पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आम के बाग की तरफ गिर गई। अपने आप को घिरा देख अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त मोईन के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त मोईन को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।
*बरामदगी का विवरण:*
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिंदा कारतूस और 02 अदद खोखा कारतूस, करीब 17 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस (पशु चिकित्सक द्वारा पुष्टि की गई)
01 अदद मोटरसाइकिलबिना नंबर प्लेट, नगदी ₹1920, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन।
*अपराधिक इतिहास व कानूनी कार्रवाई:*
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह मुरादाबाद और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गोकशी और तस्करी का धंधा करता है। अभियुक्त के खिलाफ थाना बाजपुर में धारा 109(1) BNS, 3/25 शस्त्र अधिनियम तथा 3/5/6/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 उमेश कुमार (SOG प्रभारी, ऊधम सिंह नगर)
2. उ0नि0 प्रदीप शर्मा (थाना गदरपुर)
3. कानि0 864 दलीप सिंह,
4.कानि0 1046 राजेन्द्र कुमार, 5.कानि0 121 राजेन्द्र सिंह, 6.कानि0 31 दिनेश रावत व SOG टीम।




